Lottabet गोपनीयता नीति

लॉस्ट ए बेट प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में पढ़ें । लोट्टबेट की वेबसाइट पर उच्च स्तर की सेवा सुनिश्चित करने के लिए, कुछ बुनियादी नियम और शर्तें हैं जिनके अनुसार कंपनी मंच पर जुआ मनोरंजन तक पहुंच प्रदान करती है.

Lottabet वेबसाइट पर उच्च स्तरीय सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए, कुछ सामान्य नियम व शर्तें बनाई गई हैं जिनसे कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर गेंबलिंग मनोरंजन पर एक्सेस प्रदान करती है। गोपनीयता नीति के नियमों के अंतर्गत, Lottabet कस्टमर्स द्वारा प्रदान किए गए सभी डेटा को रखने के लिए बाध्य है। कंपनी हाई-टेक कंप्यूटर सिस्टम और प्रोग्राम के साथ-साथ सूचना की बाधा से निपटने के लिए बेहतरीन तरीकों का उपयोग करके आवश्यक सुरक्षा प्रदान करती है। इस प्रकार, इस प्लेटफॉर्म ने संस्थागत सुरक्षा का एक सेट तैयार किया है जो साइट की सभी सेवाओं के उपयोग की पूरी तरह से अनुमति देता है।

हम क्या जानकारी एकत्र करते हैं

Lottabet की सभी सेवाओं को पूरी तरह से एक्सेस करने के लिए, कंपनी के साथ सहयोग करने वाली संस्थाओं और थर्ड पार्टीज़ के पास आपके डेटा की पहुंच है। इसके अलावा, हमें नियामक मानकों द्वारा भौगोलिक स्थिति, आईपी एड्रेस, इंटरनेट कनेक्शन और जैसे अन्य कारकों को ध्यान में रखना आवश्यक है। यह सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित किया गया सभी डेटा आवश्यक है कि इसे इस गोपनीयता नीति के उद्देश्यों का पालन करते हुए एकत्र और प्रोसेस (संसाधित) किया जाए।

इस प्लेटफॉर्म के फीचर्स और सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अकाउंट बनाने में सक्षम बनाने के लिए, कंपनी निम्न डेटा एकत्र करती है:

  • रजिस्ट्रेशन की जानकारी। इस समूह में पूरा नाम, जन्म की तारीख, निवास का देश आदि शामिल है। 
  • संपर्क। कंपनी फोन नंबर, ईमेल एड्रेस आदि जानकारी लेती है। 
  • वित्तीय जानकारी। यहाँ आपको परमानेंट अकाउंट और पेमेंट कार्ड की जानकारी प्रदान करना आवश्यक है।

यह ध्यान देने वाली बात है कि केवल वयस्क यूजर्स ही सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं और साइट पर रजिस्टर कर सकते हैं क्योंकि यह नियम कंपनी की पॉलिसी में बताया गया है और देश का कानून है। Lottabet और कंपनी के सहयोगी सेवा प्रदाता जानकारी की पुष्टि के लिए खिलाड़ी का डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे पास इसे संबन्धित नियामक संस्थाओं के पास जमा करवाने का भी अधिकार है, यदि आवश्यक हो तो।

जानकारी एकत्र करने का क्या उद्देश्य है

उच्च स्तरीय सेवा प्रदान करने के लिए, साथ ही वेबसाइट में सुधार के लिए, Lottabet यूजर्स की प्लेटफॉर्म पर एक्टिविटी की जानकारी रखता है। इसके अलावा, हमें सुनिश्चित करना होगा कि आप कोई प्रतिबंधित टूल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या आपके कोई अवैध इरादे नहीं हैं। 

हमारी गोपनीयता नीति को स्वीकार करते हुये, आप कंपनी, एजेंट्स और इसके सहयोगियों को अपना डेटा इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं। इसके बदले, Lottabet प्रावधानों के तहत आवश्यक सुरक्षा और गोपनीयता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आपकी जानकारी को एकत्र करने के ये मुख्य उद्देश्य हैं:

  • अकाउंट रजिस्टर करने और वेरिफिकेशन  के लिए;
  • वित्तीय लेनदेन को प्रोसेस करने के लिए;
  • सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए;
  • धोखाधड़ी की गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए;
  • लाइसेंसिंग आवश्यकताओं और विनियमों का अनुपालन करने के लिए;
  • विश्लेषणात्मक अनुसंधान करने के लिए;
  • सेवा स्तरों में सुधार के लिए सेवा विश्लेषण के लिए;
  • ग्राहक के साथ मार्केटिंग संवाद के लिए;
  • भौगोलिक स्थिति की पुष्टि करने के लिए;
  • खिलाड़ी को प्रोफ़ाइल तक पहुंच प्रदान करने के लिए;
  • संभावित वित्तीय नुकसान और क्रेडिट जोखिम का विश्लेषण करने के लिए।

यह ध्यान देना आवश्यक है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए आवश्यक चरण है। इन आवश्यकताओं के लिए ज़रूरी है कि अकाउंट बनाते समय यूजर्स अपनी एकदम सटीक जानकारी प्रदान करें। इसके साथ ही, पहले से प्रदान किए गए रजिस्ट्रेशन डेटा में बदलाव संभव है। कस्टमर्स से संवाद करने के लिए, कंपनी ईमेल पर प्रमोशनल मैसेज भी भेजती है।

वित्तीय लेन-देन

पेमेंट से जुड़े माध्यमों का पूरा एक्सेस पाने और राशि जमा व निकासी के लिए कस्टमर्स को डेटा प्रदान करना ज़रूरी है। ऐसे  में कंपनी, सेवा प्रदाता और फाइनेंशियल रिक्वेस्ट प्रोसेस करने वाले लोगों तक आपकी वित्तीय जानकारी का एक्सेस होता है। सफल ट्रांजेक्शन के लिए यह आवश्यक है। कार्ड नंबर और फाइनेंशियल जानकारी के साथ ही यूजर डेटा पर भी ध्यान दिया जाता है। नियम व शर्तों में कोई बदलाव होने पर, आपको Lottabet प्रशासन को सूचित करना होगा और अपने अकाउंट में जानकारी को अपडेट करना होगा।

गोपनीयता

वर्तमान कंपनी के नियम व शर्तों के अनुसार, हम यूजर के डेटा की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं।  Lottabet गोपनीयता के मामले में एक ज़िम्मेदाराना नज़रिया अपनाता है, इसलिए यह प्लेटफॉर्म कस्टमर्स की जानकारी को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा आप अपनी रुचि को भी गोपनीय रखने के लिए बाध्य हैं। 

कई मामलों में कंपनी जानकारी को उजागर कर सकती है:

  • कानून द्वारा आवश्यकता होने पर 

कई परिस्थितियों में कानूनी संस्थाओं को कुछ निश्चित जानकारी की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में कंपनी आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए बाध्य है। इसके अलावा, कुछ मामलों में यूजर को लिए जा रहे एक्शन की जानकारी नहीं दी जाएगी। कंपनी हर सम्भव प्रयास करती है कि ऐसा नहीं हो।

  • आपके अनुरोध पर

हमें ग्राहक के अनुरोध पर संबन्धित सलाहकारों या सरकारी एजेंसियों को आवश्यक जानकारी देनी पड़ सकती हैं। धोखाधड़ी, बौद्धिक संपदा उल्लंघन या अन्य कारणों से संबंधित अवैध गतिविधियों की जांच के लिए यह आवश्यक हो सकता है। हम रजिस्ट्रेशन की जानकारी, संपर्क, वित्तीय साधन आदि का खुलासा कर सकते हैं।

किसी भी मामले में, कंपनी हमेशा गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करती है, जैसा कि गोपनीयता नीति में कहा गया है। यदि प्लेटफ़ॉर्म पर मनी लॉन्ड्रिंग सहित अवैध गतिविधि देखी जाती है, तो Lottabet समस्याओं का समाधान करने के लिए उचित उपाय कर सकता है।

जानकारी प्राप्त करने का अधिकार किसे है?

Lottabet के नियमों के अनुसार, हम कुछ विशेष व्यक्तियों को आपकी डीटेल्स देने का अधिकार रखते हैं:

  • कंपनी के कर्मचारी
  • सेवा प्रदाता
  • एजेंट और सहयोगी
  • संबन्धित नियामक संस्था

सभी मामलों में, आवश्यक संपर्क या रजिस्ट्रेशन डेटा प्रदान करते समय, प्राप्तकर्ता को उचित स्तर की गोपनीयता और सुरक्षा रखनी होगी। इसके अलावा, प्रोसेसिंग, स्टोरेज और इस्तेमाल गोपनीयता नीति के अनुसार ही होगा।

मार्केटिंग कम्यूनिकेशन

जब आप प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करते हैं, तो सभी कस्टमर्स को विशेष प्रमोशनल न्यूजलैटर प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जिनमें उत्पाद, सेवाएँ, इनाम और अन्य जानकारी होती है। आपके द्वारा दिये गए ईमेल एड्रेस पर और अन्य संपर्क सूत्र पर हमें प्रमोशनल मैसेज देने का अधिकार है। Lottabet के मार्केटिंग कम्यूनिकेशन से सहमत होने पर आपको हमेशा हर जानकारी मिलती रहेगी। साथ ही, हमारी पॉलिसी के अनुसार अपने पार्टनर्स को बेहतर सेवा के लिए हमें आपके संपर्क की जानकारी देने का अधिकार है।

यदि आप प्रमोशनल ईमेल नहीं पाना चाहते हैं, तो आप लैटर प्राप्त होने के बाद अपने अकाउंट में इस ऑप्शन में जा कर “unsubscribe” बटन पर क्लिक कर के इसे अनसबस्क्राइब कर सकते हैं। यह ध्यान देना ज़रूरी है कि हो सकता है आपके अनसबस्क्राइब करने के पहले कंपनी आपकी जानकारी पार्टनर्स को दे दे। ऐसे में, ऐसे मेल प्राप्त होने पर आपको सीधे वहीं से अलग से साइन आउट करना होगा।

ग्राहक के अधिकार

प्लेटफॉर्म के यूजर्स के पास अपने निजी डेटा में बदलाव, देखना और सप्लीमेंट करने का कानूनी अधिकार है। ऐसे में, कंपनी को पहचान का प्रमाण देना आवश्यक हो सकता है। आप कभी भी Lottabet से संपर्क कर सकते हैं, क्योंकि हमारे लिए यह बेहद ज़रूरी है कि जानकारी एकदम सटीक और सही हो।

हमसे संपर्क करने के लिए आपको ईमेल भेजना होगा जहां हमारे विशेषज्ञ आपके संपर्क कर लेंगे। यह ध्यान देने वाली बात है कि कुछ मामलों में प्रोसेसिंग और लिखित जवाब देने की थोड़ी सी फीस लगती है। हमारे नियम व शर्तों के अंतर्गत, यदि आप एक निश्चित अवधि में अपना अकाउंट डिलीट करते हैं तो हमें आपकी निजी जानकारी अपने पास रखना आवश्यक होता है। यह कदम गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने या अन्य कानूनी कारणों से से आवश्यक है।

कुकीज़

कुकीज़ का इस्तेमाल साइट को प्रभावी तरीके से इस्तेमाल और प्लेटफॉर्म के परफ़ोर्मेंस में सुधार के लिए होता है। जब आप Lottabet पर विजिट करते हैं तो ये फाइलें आपकी पहचान को आसान बनाती हैं।

 कुकीज़ इन चीजों के लिए आवश्यक है:

  • यूजर की पसंद को याद रखने के लिए
  • आपकी पुरानी गतिविधियों की जानकारी स्टोर रखने के लिए
  •  उच्च स्तरीय सेवा प्रदान करने के लिए
  •  संवाद को ट्रैक करने के लिए
  • एक बेहतर यूजर अनुभव के लिए डेटा के विश्लेषण के लिए

प्लेटफॉर्म पर विजिट करते समय, यूजर से कुकीज़ को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए कहा जाता है। लेकिन ऐसे में, आप सभी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इस तरह, सेवाओं के स्तर में सुधार और बेहतर परिणाम प्रदान करने के लिए हम कुकीज़ इस्तेमाल करते हैं।